|
मोटापा दूर करने के लिए बस एक गोली लीजिए |
|
स्वास्थ्य
|
|
शुक्रवार , , 23 जनवरी |
21वीं सदी में स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक स्थितियों मे मोटापे को भी गिना जाता है. मोटापा कई प्रकार के रोगों को निमंत्रित भी करता है.
दुनिया मे मोटापे से लडने के लिए दो विकल्प अपनाए जाते हैं जो हैं कसरत और डाइटिंग. इसमें से पहला विकल्प निसंदेह सबसे उपयुक्त भी है. लेकिन अब एक तीसरा विकल्प भी उपलब्ध है जो है एक गोली का सेवन.
ब्रिटेन मे इस गोली “एल्ली” का परीक्षण किया गया है और अब यह गोली वहाँ की दवाई की दुकानों पर उपलब्ध है. इस गोली के सेवन के लिए चिकित्सक के प्रेसक्रिप्शन की आवश्यकता भी नही होती है. इस गोली को रोज खाने के साथ लेना होता है.
यह गोली आहार द्वारा शरीर मे जाने वाली चर्बी को शरीर मे सोखने नही देती है बल्कि उसे मल के माध्यम से निकाल देती है. चर्बी मोटापे का कारण होती है और यह गोली खाने के द्वारा शरीर मे जा रही चर्बी का 25% हिस्सा निकाल देती है.
वैसे कसरत अभी भी श्रेष्ठ विकल्प है.
|
|