|
वीडियो गेम पारिवारिक संबंधो को तोडता है! |
|
समाज
|
|
सोमवार , , 26 जनवरी |
जब किसी व्यक्ति का वीडियो गेम खेलने का समय बढ जाता है तो परिवार के लिए उसका समय उतना ही कम हो जाता है, और उसके पारिवारिक और मित्रवत संबंध बिगडते हैं.
ब्राइगम यंग विश्वविद्यालय के एलेक्स जैनसन और लौरा वाकर के अध्ययन से यह साबित हुआ है कि वीडियो गेम का जाल सामाजिक संबंधो के लिए हानिकारक है.
लौरा वाकर के अनुसार, “वीडियो गेम खेलने के लिए युवा और बच्चे सामाजिक कार्यक्रमों मे भाग लेना छोड देते हैं. इसके अलावा जो अपनी निजी जिंदगी से अधिक खुश नही होते वे भी वीडियो गेम के प्रति झुकाव दिखाते हैं और एक चक्र जैसा बन जाता है.”
उनके दल ने 813 कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच एक सर्वे करके ये नतीजे निकाले.
इस सर्वे से यह भी पता चला कि जो युवा वीडियो गेम अधिक देर तक खेलते हैं वे धूम्रपान भी अधिक करते हैं. वीडियो गेम ना खेलने वालों की अपेक्षा खेलने वाले दूगनी मात्रा में धूम्रपान करते हैं.
यह शोध वीडियो गेम पार्लरों के फैल रहे जाल से उत्पन्न होने वाले खतरे के प्रति सचेत करती है.
|
|