newsite.jpg
छींक और खांसी मोटापे को जन्म दे सकती है!
स्वास्थ्य
मंगलवार , , 27 जनवरी
तरकश ब्यूरो



Image

यह बात आश्चर्यजनक लग सकती है लेकिन एक भारतीय मूल ने वैज्ञानिक ने सिद्ध किया है कि जब लोग छींकते हैं अथवा खांसते हैं तो इससे दूसरे लोग मोटापे के वाइरस से ग्रस्त हो सकते हैं.
 
पेनिंगटन बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर, लुसियाना के प्रोफेसर निखिल धुरन्धर मानते है कि छींक के द्वारा फैलने वाला एडेनोवाइरस मोटापे को प्लेग की तरह फैलाता है, और इससे ब्रिटेन और अन्य देशों के कई लोग ग्रसित भी हुए हैं.

एडी36 नामक यह वाइरस वैसे तो खांसी, जूकाम और डाइरिया जैसी बिमारियाँ उत्पन्न करता है लेकिन इसके साथ साथ यह चर्बी के कोषों को भी बढाने लगता है जिससे मोटापा होता है.
उनके अनुमान के अनुसार हर 3 में से 1 मोटा व्यक्ति ऐसे ही किसी वाइरस का शिकार हुआ होता है.
 
हालाँकि यह भी सच है कि मोटापा जन्मजन्य कारणों से होता है लेकिन प्रोफेसर निखिल के अनुसार मोटापे के पीछे इस वाइरस का भी हाथ होता है.

उन्होने कुछ मुर्गियों, चुहों और बंदरों पर इस वाइरस का प्रयोग कर देखा कि जिन प्राणियों को इस वाइरस से ग्रसित किया गया उनमें मोटापा फैलने लगा. इस वाइरस से ग्रसित लोगों की जूकाम अथवा खांसी कुछ समय बाद ठीक हो जाती है लेकिन उनक वजन बढना कम नहीं होता है.

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें



हमारे साथ

इस समय 17 अतिथि ऑनलाइन है