newsite.jpg
जम्बो जेट चालीस वर्ष का हुआ
रोचक तथ्य और जानकारी
सोमवार , , 09 फ़रवरी
तरकश ब्यूरो



Image

इस हवाई जहाज को प्यार से जम्बो जेट कहा जाता है. वैसे इसका असली नाम बोइंग 747 है. यह कदावर जहाज अब 40 वर्ष का हो चुका है. अमेरिका की बोइंग कम्पनी का यह जहाज वर्षों तक दुनिया का सबसे बडा हवाई जहाज था. यह जहाज अपने साथ करीब 500 यात्रियों को लेकर उड सकता है.

बोइंग कोमर्सियल एयरप्लेन के इस जम्बो हवाई जहाज ने अपनी पहली उडान फरवरी 9, 1969 को भरी थी और उस समय स्थापित हुआ उसका रिकार्ड पूरे 37 वर्षों तक जारी रहने वाला था. बोइंग 747 उस समय उपलब्ध हवाई जहाजों से दुगनी क्षमता रखता था. लेकिन बाद में बोइंग की प्रतिस्पर्धी कम्पनी एयरबस के 380 मोडल हवाई जहाज ने उसका किर्तिमान तोड दिया.

बोइंग 747 का नया अवतार 747-400 माक .85 यानी कि 913 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उड सकता है, और लगातार 13 हजार किलोमीटर की उडान भर सकता है. इसमें करीब 417 यात्री सफर कर सकते हैं.

इसके बाद का संस्करण 747-8 है जो इस वर्ष के अंत तक बाजार में आएगा.

लेकिन उसके बाद 747 इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह जाएगा क्योंकि तब बोइंग 747 की जगह नए और आधुनिक Y3 का उत्पादन शुरू करेगी.


टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें