|
रूस के बाद दुनियाभर में फैल रहा है एक खतरनाक मोबाइल वाइरस |
|
इंटरनेट
|
|
मंगलवार , , 10 फ़रवरी |
यह एक अनामी मोबाइल वाइरस है जो अब तक केवल रूस में ही देखा गया था लेकिन अब दुनियाभर में फैल रहा है.
वास्तव यह में एक ट्रोजन है जो मोबाइल में प्रवेश पा जाने के बाद गोपनीय तरीके से एसएमएस भेजने लगता है और प्रयोक्ता के बैंक अकाउंट पर कब्जा कर लेता है.
हाल ही में यह वाइरस इंडोनेसिया के मोबाइल फोनों मे भी देखा गया, जिससे यह सिद्ध हुआ कि अब यह वाइरस रूस के बाहर भी पैर पसार रहा है.
यह वाइरस सिम्बीयन फाइल सिस्टम से लैस मोबाइल फोनों में प्रवेश कर जाता है और वहाँ से प्रयोक्ता के बैंक अकाउंट तक जाकर गोपनीय तरीके से एसएमएस करने लग जाता है और प्रयोक्ता के बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करवा लेता है. प्रयोक्ता को इस बात का पता ही नहीं चलता.
सिम्बीयन फाइल सिस्टम से लैस मोबाइल फोनों मे एसएमएस मनी ट्रांसफर अप्लिकेशन पहले से मौजूद होती है, और यह वाइरस उसका इस्तेमाल करता है.
कम्प्यूटर सिस्टम के बाद अब मोबाइल फोनों के वाइरस भी खतरनाक ढंग से फैल रहे हैं.
|
|