|
भारत में बढ रहा है सोश्यल नेटवर्किंग का जाल |
|
इंटरनेट
|
|
शनिवार , , 21 फ़रवरी |
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ रही है, और इसके साथ ही इंटरनेट नेटवर्किंग में भी बढोत्तरी हो रही है. लेकिन भारत अभी भी पश्चिमी देशों के मुकाबले पीछे है.
अमेरीका की मार्केट रिसर्च संस्था कोमस्कोर के एक अध्ययन के अनुसार भारत के 60% इंटरनेट उपभोक्ता सोश्यल नेटवर्किंग करते हैं. पिछले कुछ सालों में भारत मे सोश्यल नेटवर्किंग करने वाले लोगों की संख्या में 51% की बढोत्तरी हुई है.
भारत सोश्यल नेटवर्किंग के मामले में कई एशियाई देशों से आगे है. जैसे कि जापान [50.9%], चीन [45%] और ताईवान [42%]. लेकिन कई अन्य एशियाई देशों से पीछे भी है जैसे कि दक्षिण कोरिया [68%] और मलेशिया [67%].
एशिया में सोश्यल नेटवर्किंग करने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या सिंगापुर की है, जहाँ के 74% लोग ऑनलाइन नेटवर्किंग करते हैं.
भारत में गूगल की सोश्यल नेटवर्किंग सेवा ओर्कुट सबसे अधिक प्रसिद्ध है और उसके बाद फेसबुक का नम्बर आता है. मजे की बात यह है कि ओर्कुट के चाहक भारत के अलावा मात्र ब्राजिल में ही हैं. बाकी देशों मे ओर्कुट अग्रणी स्थान पर नही है.
|
|