newsite.jpg
रूस के गाँवों में फैला यति का खौफ, फिर दिखा रहस्यमय जीव!
पर्यावरण
रविवार , , 22 फ़रवरी
तरकश ब्यूरो



Image

रूस के साइबेरिया प्रांत में सरकारी अधिकारी और कुछ शिकारी एक बार फिर उस रहस्यमय जीव की खोज में लग गए हैं जिसकी हजारों दंतकथाएँ आज भी जिवित है. यह यति है जिसे अंग्रेजी में बीगफुट कहा जाता है.

आज तक अनगिनत लोगों ने इस जीव को देखे जाने की बात कही है, कई जगहों पर इस जीव के पाँवो के निशान भी मिले हैं. पर आज तक कोई वैज्ञानिक आधार नहीं बन पाया है कि यह जीव वास्तव मे है या फिर मात्र मानव की कल्पना है.

बहरहाल रूस के कुछ सुदूर गाँवो के लोगों ने इस जीव के दिखाई देने की बात कही है. यह 6 फुट ऊँचा बताया गया है और काले और लाल बालों वाला है. यह पेडों पर भी तेजी से चढ सकता है.

पिछ्ले 1 सप्ताह में करीब 10 ऐसी घटनाएँ सामने आई हैं, जिसमें गाँव वालों ने यति के दिखाई देने की बात कही हो. यह आँकडा काफी अधिक है, इसलिए अब स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कुछ शिकारियों के साथ मिलकर इस जीव की खोज कर रहे हैं.

द डेली स्टार नामक एक समाचारपत्र के अनुसार यह खोज साइबेरिया के तस्तोगल गाँव से शुरू की गई है. अधिकारी यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह वास्तव में यति ही है या फिर रेड बीयर है.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें