|
आखिर कैसा है कसाब का सुरक्षा कवच? |
|
विशेष
|
|
सोमवार , , 23 फ़रवरी |
मुम्बई हमले का अपराधी और हमले के दौरान पकडा गया एकमात्र जिवित आतंकवादी अजमल कसाब आज भारत का सबसे सुरक्षित अपराधी बन गया है. कसाब की जान को खतरा है और इस बात से भारतीय सुरक्षा बल अच्छी तरह से वाकिफ हैं. इसलिए कसाब की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है.
खबर के अनुसार कसाब की सुरक्षा व्यवस्था पर करीब 50 लाख रूपए खर्च किए गए हैं. कसाब को आर्थर रोड स्थित अंडा सेल में रखा गया है. अंडा सेल में अति विशिष्ट अपराधियों को ही रखा जाता है. लेकिन इस समय पूरी अंडा सेल मे मात्र कसाब ही रह रहा है.
यही नहीं अंडा सेल के भीतर भी कसाब की बैरक को बारबार बदला जाता है. बैरक के अंदर ही शौचालय की व्यवस्था की गई है जिससे कसाब को शौच करवाने बाहर ना ले जाना पडे. इसके अलावा कसाब तक पहुँचने के लिए 11 दरवाजों से गुजरना होता है जिनमे से 3 दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं.
कसाब की निगरानी में हर वक्त पहरा रहता है और किसी के सिपाही को मात्र एक बार ही पहरेदारी करने का निर्देश मिलता है.
कसाब को दिए जाने वाले भोजन को भी पहले एक अधिकारी खुद खाकर देखता है.
कसाब को भारतीय अधिकारी किसी भी कीमत पर जिवित रखना चाहते हैं.
|
|