newsite.jpg
सोश्यल नेटवर्किंग साइटें, संबंध बनाती नहीं बिगाड़ती है!
इंटरनेट
सोमवार , , 23 फ़रवरी
तरकश ब्यूरो



Image

सोश्यल नेटवर्किंग साइटों के आगमन के बाद से लोगों ने एक नए किस्म का सामाजिक संबंध बना लिया है. अब अपरिचित और कभी ना मिले लोग भी परिचितों की तरह एक दूसरे की मदद करने लग गए हैं. यह सब सम्भव हुआ है ओर्कुट, फेसबुक, मायस्पेस जैसी सोश्यल नेटवर्किंग साइटों के आगमन की वजह से.

लेकिन क्या सबकुछ अच्छा ही है? दुर्भाग्य से ऐसा नहीं है.
 
रोयल सोसाइटी ऑफ मेडिसीन के डॉ. एरिक साइमन के अनुसार, सोश्यल नेटवर्किंग साइटें लोगों को जोडने की बजाए तोडने का कार्य करती है. क्योंकि सोश्यल नेटवर्किंग साइटों की वजह से लोग आभासी दुनिया में जीने लगते हैं और वास्तविक रिश्तों को भूल जाते हैं. इससे लम्बे काल में बायोलोजिक असर भी पड सकता है.

डॉ. साइमन का मानना है कि सोश्यल नेटवर्किंग साइटों पर घंटों गुजारने वाले इंसान के जीन बदल सकते हैं, लम्बे काल के बाद उसका हार्मोन स्तर भी बदल जाता है और मानसिक स्वस्थता पर भी असर पडता है.

डॉ. साइमन का मत है कि लोगों को सोश्यल नेटवर्किंग साइटों के आभासी संसार की बजाए वास्तविक दुनिया के लोगों के साथ मेलजोल बढाना चाहिए.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें