newsite.jpg
फोटो छोटी और हल्की करने के तीन आसान तरीके
पर्सनल कम्प्यूटिंग
बुधवार , , 25 फ़रवरी
तरकश ब्यूरो



Image

इंटरनेट के उपर आज ऐसे कई टूल उपलब्ध हैं जिनकी सहायता से आप छवियों को छोटी और वजन मे हल्की कर सकते हैं.
 
मान लीजिए आपने अपने डिजीटल कैमरे से कुछ तस्वीरें खींची है, और अब आप इन तस्वीरों को ऑनलाइन रखना चाहते हैं. लेकिन वे तस्वीरें बहुत बडी होगी और आपको उन्हें छोटा और वजन में हल्का करना होगा. लेकिन यह जरूरी नही कि आपको “फोटोशोप” जैसे प्रोफेशनल सॉफ्टवेर का ही इस्तेमाल करना होगा.

आप तीन अन्य आसान विकल्पों को भी चुन सकते हैं:
 
विंडोज़ विस्टा: जीहाँ यदि आपका ओपरेटिंग सिस्टम विंडोज़ विस्टा है तो यहाँ से भी आप अपनी फोटो को छोटा कर सकते हैं. इसके लिए आप विंडोज विस्टा के साथ आने वाली फोटो गैलेरी अप्लिकेशन को खोलिए. अब ईमेल टेब पर क्लिक करें. यहाँ चार विकल्प होंगे. अपनी पसंद के हिसाब से किसी एक विकल्प को चुनें. विंडोज एक्सपी में भी यह सुविधा उपलब्ध है, बस ऑप्शन तीन ही मिलते हैं.

ऑनलाइन विकल्प: यूँ तो कई सारी साइटे उपलब्ध है जो फोटो को सम्पादित करने की सुविधा देती है. परंतु www.shrinkpictures.com विशेष रूप से फोटो छोटी करने का काम ही करती है. आपको बस अपनी फोटो अपलोड करना है, साइज़ चुनना है और सेव दबाना है. यह साइट आपकी फोटो को सम्पादित कर उपलब्ध करा देगी.

फोटो शेरिंग साइटें: एक और विकल्प यह भी है कि अपनी फोटो को फोटो शेरिंग साइट जैसे कि फ्लिकर अथवा पिकासा पर अपलोड कर दें. ये साइटें फोटो का एम्बेड कोड देती है. आप उस कोड का इस्तेमाल कर अपनी फोटो को अन्य जगहों पर लगा सकते हैं.

लेकिन अंतिम दो विकल्प चुनने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि कही आपका इंटरनेट प्लान एमबी बेज़्ड तो नही है. यदि है तो कृपया अंतिम दो विकल्प ना चुनें.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें