|
बच्चे नींद में भी संगीत सुन और समझ सकते हैं |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
मंगलवार , , 03 मार्च |
यकीन करना मुश्किल हो सकता है लेकिन यह सच है. एक नए अध्ययन से पता चला है
कि बच्चे नींद मे भी संगीत सुन सकते है, यही नहीं उनमें संगीत को समझने की
कला भी नैसर्गिक होती है.
यूरोपीयन यूनियन के द्वारा करवाए गए एक अध्ययन से यह बात सामने आई है.
सुसान डनहम, जो कि इस शोध से जुडी हुई हैं का कहना है – जब हम जन्म लेते हैं तो हमारे साथ कुछ अलग को पहचानने की कला पहले से मौजूद होती है. यही कला बच्चों में संगीत की समझ पैदा करती है.
इस शोध के लिए संशोधकों ने कुछ बच्चों के सिर पर एंसेफेलोग्राफ लगाया जो दिमाग की गतिविधियों को पढ सकता है. इन बच्चों के सो जाने के बाद उनके पास धीमी आवाज में वाद्य यंत्र बजाया गया. संगीत की धून एक ही प्रकार की रखी गई. इसके बाद वाद्य यंत्र बदलते गए और धून भी धीरे धीरे बदल दी गई.
इस शोध से पता चला कि, नींद मे होने के बावजूद बच्चों का दिमाग संगीत की धून को पहचान लेता है और यह भी तय कर लेता है कि अगली बीट या थाप क्या होगी.
वैज्ञानिकों को मानना है कि वयस्क इंसान बेहोशी की हालत में भी संगीत के प्रति सवेंदनशील होता है.
|
|