|
गया जमाना कीबॉर्ड और माउस का, अब हाथों से इशारों से चलेंगे कम्प्यूटर |
|
तकनीक
|
|
गुरुवार , , 05 मार्च |
यकीन मानिए यह सच है. आज यह मुश्किल लग सकता है लेकिन आगामी एक दशक के भीतर ऐसी तकनीकें बाजार मे उपलब्ध होगी. वैज्ञानिको ने एक ऐसे व्यक्तिगत कम्प्यूटर का प्रारूप बनाया है जिसको इशारों से नियंत्रित किया जा सकता है.
QB1 नामक यह कम्प्यूटर संगीत और खेल आधारित गैजेट है. हाल ही मे इस कम्प्यूटर को जीनीवा के लिफ्ट कॉंफ्रेस मे प्रदर्शित किया गया.
स्विस फेडरल इंस्टिट्यूट के रेड्रिक केप्लान ने इस कम्प्यूटर के विषय मे लोगों को अवगत कराया. उन्होने कहा कि – आधुनिक और सरल पीसी वक्त की जरूरत है. अब जमाना आ गया है कि लोग अपने पीसी के आगे बैठें और इशारो इशारों मे उसे संचालित कर लें.
यदि आपकी किसी डांस पार्टी में हैं अथवा रसोई मे काम कर रहे हैं तो आप कम्प्यूटर के कीबॉर्ड और माउस का वस्तुत: उपयोग नहीं कर पाएंगे. लेकिन यह पीसी खास तौर पर इसी समस्या को हल करता है.
मार्टिनो डीएस्पोसिटो द्वारा डिजाइन किया गया यह सिस्टम निर्देश ग्रहण करने के लिए माउस और कीबॉर्ड का इस्तेमाल नही करता.
इस कम्प्यूटर की स्क्रीन पर मोटोराज्ड रोबोटिक “गर्दन” लगी है जो इसकी स्क्रीन को सामने खडे व्यक्ति की तरफ मोड देती है. इसके बाद इस कम्प्यूटर मे लगा मोशन सेंसिग कैमरा सामने वाले व्यक्ति द्वारा किए जा रहे इशारों को रिकार्ड कर सीपीयू तक भेजता है.
इस कम्प्यूटर के स्क्रीन पर कई एलईडी लगी हुई है जो आसपास के विस्तार को रोशन भी करती है और कैमरे के लिए गहराई मापना आसान करती है. इस वजह से सामने वाले व्यक्ति द्वारा किए जा रहे इशारे अच्छी तरह से रिकार्ड होते हैं.
उसके बाद उन इशारों के अनुसार पीसी कार्य करता है. इस समय इस सिस्टम का प्रोटोटाइप बना है जिसका परीक्षण किया जा रहा है.
|
|