|
धरती से टकराते टकराते बचा एक बड़ा उल्कापींड |
|
विज्ञान
|
|
शुक्रवार , , 06 मार्च |
मंगलवार 4 मार्च 2009 को एक अनहोनी घटित होते होते बची. इस दिन एक बड़ा उल्कापींड पृथ्वी के समीप आकर गुजर गया था. यह उल्कापींड करीब 10 मंजिली इमारत जितना बड़ा था.
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह उल्कापींड 1908 में साइबेरिया प्रदेश मे गिरे उल्कापींड से बडा था. उस उल्कापींड से 5 लाख एकड का इलाका नष्ट हो गया था.
इस उल्कापींड को Asteroid 2009 DD45 नाम दिया गया है और यह मंगलवार को सुबह 8:40 के आसपास पृथ्वी से मात्र 72000 किलोमीटर दूरी से गुजर गया था.
लेकिन क्या भविष्य में इस तरह के किसी उल्कापींड की पृथ्वी से टक्कर होने की सम्भावना है? वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह सम्भावना फिलहाल तो नजर नहीं आती. 1908 में साइबेरिया से टकराए उल्कापींड जितने बडे उल्कापींड की टक्कर दो शताब्दियों मे एक बार हो सकती है. इस लिहाज से देखें तो आगामी टक्कर होने की सम्भावना अभी एक शताब्दी और दूर है.
हालाँकि छोटे उल्कापींड पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण बल से आकर्षित हो खींचे चले आते हैं, लेकिन इनमे से अधिसंख्य पृथ्वी के वातावरण मे प्रवेश करते ही जलकर नष्ट हो जाते हैं.
|
|