|
जल्द ही उपलब्ध होगी सम्पूर्ण “वर्चुअल रियलिटी”, नई आभासी दुनिया |
|
तकनीक
|
|
शुक्रवार , , 06 मार्च |
क्या आपका मन करता है कि आप पौराणिक समय की सैर कर पाएँ? अपने पुरखों के गाँवों मे स्वच्छंद रूप से घुम पाएँ और उस जमाने की मिट्टी की खुशबू महसूस कर पाएँ? कुछ समय तक यह असम्भव लगता है लेकिन जल्द ही सम्भव हो सकता है.
अब तक बने वर्चुअल रियलिटी डिवाइज हमारी एक अथवा अधिक से अधिक दो या तीन इन्द्रियों को प्रभावित कर पाते हैं. लेकिन पाँचों इन्द्रियों को नही! लेकिन जल्द ही ऐसा डिवाइज़ बन सकता है, जो शरीर की सभी इन्द्रियों को प्रभावित कर हमें एक आभासी दुनिया की वास्तविक सैर करा सके.
इससे हम आभासी दृश्य देखेंगे, आभासी महक सुंघेंगे, आभासी पदार्थों को छुएंगे, आभासी आवाज को सुनेंगे और आभासी आहार चख पाएंगे. यह रियल वर्चुअलिटी यानी वास्तविक आभास है!
ब्रिटेन की यार्क एंड वार्विक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक इंजीनियरिंग एंड फिजीकल साइंस रिसर्च कौंसिल के प्रावधान में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. वे एक ऐसी मशीन बना रहे हैं जिसे पहनने के बाद इंसान एक अलग ही दुनिया में पहुँच जाएगा और वास्तविक दुनिया से एकदम कट जाएगा. उसके बाद वह वही महसूस करेगा जो वो मशीन उसे महसूस करवाएगी.
यह मशीन शरीर की सभी इन्द्रियों को प्रभावित कर एक आभासी दुनिया तैयार करेगी और उसे पहनने वाले व्यक्ति को यह अहसास होगा कि वह उसी दुनिया में जी रहा है.
इस मशीन के निर्माण का कार्य जारी है और इसके प्रोटोटाइप का हाल ही में पायोनियर 2009 सेमिनार मे प्रदर्शन किया गया.
|
|