बच्चों और बडो के बीच यदि कोई गुडिया खिलौना सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ है तो वह है बार्बी. बार्बी गुडिया अब 50 साल की होने जा रही है. और एक अमेरिकी रिसर्चर ने बार्बी के जीवन को स्वस्थ रहने की कला से जोड दिया है.
50 वर्षीय बार्बी ने अपने जीवन मे इतने कार्य किए हैं जो कोई सोच भी नही सकता. और उसके जीवन से प्रभावित होकर सिंडी हेयंस नामक एक अमेरिकी चिकित्सक और प्रोफेसर ने इस गुडिया के प्रेरणादायक पोस्टर अपनी ऑफिस मे लगवाए हैं.
उनके हिसाब से बार्बी ने अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखा है. सींडी अपने मरीजों को बार्बी के जीवन से प्रेरणा लेने को कहती हैं.
बार्बी कभी मेक्डोनलड्स की कैशीयर होती है कभी सोडा फाउंटेन की वेट्रेस लेकिन वह खुद कभी जंक फूड नही खाती.
बार्बी कभी लाइफगार्ड बन जाती है, कभी जीम इंस्ट्रक्टर और कभी फिटनेस विशेषज्ञ. इससे पता चलता है कि उसके जीवन मे कसरत का कितना महत्व है. यदि कोई व्यक्ति नियमित व्यायाम करे तो उसकी सेहत भी ठीक रहेगी और वह खुश भी रहेगा.
बार्बी कभी बेसबॉल तो कभी टेनिस खेलती हुई दिखती है, जिससे पता चलता है कि खेल का उसे जीवन मे कितना महत्व है.
उसके बाल लम्बे और घने हैं और दाँत झक सफेद हैं. वह हमेशा मुस्कुराती रहती है और उसके कई मित्र हैं. शोध से पता भी चला है कि जो व्यक्ति समाज और मित्रों के साथ घुलमिल कर रहता है वह खुश भी रहता है और उसके सेहत भी ठीक रहती है.
बार्बी यूँ तो एक निर्जीव गुडिया है. वह उसी रूप मे ढल जाती है जिस रूप मे उसे ढाला जाता है. परंतु वह हमेशा मुस्कुराती रहती है.
हम उससे यह प्रेरणा ले सकते हैं, कि चाहे कितनी भी परेशानियाँ आए, ठंडे दिमाग से सोचने पर कोई ना कोई हल तो निकल ही आएगा. खुश रहिए!