|
माइक्रोसॉफ्ट खुद ही देगा इंटरनेट एक्सप्लोरर की बलि! |
|
पर्सनल कम्प्यूटिंग
|
|
मंगलवार , , 10 मार्च |
खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज़ सेवन मे एक सुविधा जोडेगा जिससे प्रयोक्ता इंटरनेट एक्सप्लोरर तथा अन्य विंडोज़ अप्लिकेशनों को चालू अथवा बंद कर पाएंगे. यानी कि यदि आप चाहें तो माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर को हमेशा के लिए स्विच ऑफ कर पाएंगे.
हालाँकि यह फीचर अभी भी दिया गया है, लेकिन इस फीचर में अभी इंटरनेट एक्सप्लोरर शामिल नही है.
विंडोज सेवन के साथ इंटरनेट एक्सप्लोरर, मीडिया प्लेयर आदि अप्लिकेशनें साथ में आएंगी तो सही, लेकिन प्रयोक्ता चाहें तो इन सुविधाओं को स्थाई रूप से बंद कर पाएंगे. इसके बाद ये अप्लिकेशनें सिस्टम मे रहेंगी तो जरूर पर प्रयोक्ता को कहीं भी दिखाई नही देगी और वह अपने मनपसंद ब्राउज़र अथवा मीडिया प्लेयर का उपयोग आसानी से कर पाएगा.
पिछले महीने गूगल ने मोज़िला फाउनेशन और ओपेरा के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ आवाज़ उठाई थी कि वह अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ब्राउजर आदि मुफ्त देकर प्रयोक्ताओं की उत्पाद चुनने की आज़ादी को खत्म कर रहा है.
माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम से लगता है कि इन कम्पनियो का दबाव काम कर गया है.
|
|