newsite.jpg
एपल जल्द ही लाएगा आईफोन 3
नए गेजेट्स और ऑटो
शनिवार , , 14 मार्च
तरकश ब्यूरो



Image

ऐसी सम्भावना है कि एपल जल्द ही अपने सबसे प्रसिद्ध उत्पाद आईफोन का तीसरा संस्करण जारी करेगी. यह सम्भावना तब प्रबल हुई जब एपल ने घोषणा की कि वह अगले सप्ताह आईफोन के नए सोफ्टवेर और अप्लिकेशनों का प्रीव्यू प्रदर्शित करेगी. यह प्रदर्शन 17 मार्च को एपल के कपरचीनो, केलीफोर्निया स्थित केम्पस में आयोजित किया जाएगा.

एक उद्योग से जुडे लोगों का मानना है कि एपल की यह घोषणा इस ओर इशारा करती है कि जल्द ही एपल का नया और अपडेटेड फोन रिलीज होने वाला है.

आईफोन एपल का एक सर्वाधिक सफल उत्पाद रहा है. कम्पनी ने 2008 तक कुल 1 करोड 37 लाख आईफोन बेचे थे जो उनके अनुमान से काफी अधिक थे.
 
आईफोन की सफलता उसके लिए उपलब्ध अप्लिकेशनों की भरमार की वजह से भी है. आईफोन की अप्लिकेशन एपल स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है. इनमें से कई मुफ्त हैं और कुछ के लिए आपको कीमत चुकानी होती है.

ये अप्लिकेशन पहले मात्र एपल बनाता था लेकिन अब उसने अन्य लोगों के लिए भी अप्लिकेशन बनाने के दरवाजे खोल दिए हैं.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें