|
चीन भेजेगा अपने गोताखोर को समुद्र में 7000 मीटर नीचे |
|
विज्ञान
|
|
रविवार , , 15 मार्च |
खबर है कि चीन एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रहा है. इस परियोजना के अंतर्गत चीन अपने गोताखोर को समुद्र में करीब 7000 मीटर यानी 7 किलोमीटर नीचे भेजेगा.
चीन के स्टेट ओसियनिक एडमिनिस्ट्रेशन के सुन ज़ीहुई के अनुसार चीन ने पिछले साल एक सबमर्सिबल वेसल बनाई है जो इतनी गहराई तक इंसान को ले जा सकती है. अब जल्द ही इसका परीक्षण किया जाएगा.
चीन यदि इतनी गहराई तक अपने वेसल को भेज पाता है तो यह एक कीर्तिमान होगा, क्योंकि अब तक इंसान 6500 मीटर की गहराई तक जा पाया है.
लेकिन 7000 मीटर की गहराई तक पहुँचने के बाद समुद्र के और भी कई रहस्य उजागर होंगे.
|
|