newsite.jpg
गूगल ने जारी किया क्रोम का अगला संस्करण, जीमेल में जोडी नई सुविधा
इंटरनेट
गुरुवार , , 19 मार्च
तरकश ब्यूरो



Image

गूगल ने अपने ब्राउजर क्रोम का अगल बीटा संस्करण जारी किया है. दिसम्बर 2008 में गूगल ने क्रोम के पहले संस्करण से बीटा हटा दिया था. और उसके बाद कुछ अपडेट भी जारी किए थे. 
 
अभी जो गूगल क्रोम उपलब्ध है वह नियमित संस्करण है. लेकिन अब गूगल ने कुछ और सुविधाओं वाले एक नए संस्करण का बीटा भी जारी किया है. इस संस्करण में जो नई सुविधाएँ जोडी गई हैं वे हैं – फोर्म ऑटोफिल, फुल पेज ज़ूम, ऑटो स्क्रोल और एक नए प्रकार का ड्रेग टेब्स.

यदि आप बीटा संस्करण इंस्टाल करते है तो आपका नियमित संस्करण हट जाता है और उसकी जगह नया बीटा संस्करण आ जाता है. इसलिए अपडेट करने से पहले तय कर लें कि आप क्रोम का नियमित संस्करण इस्तेमाल करना चाहते हैं या नहीं. बहरहाल बीटा संस्करण यहाँ से डाउनलोड करें.

जीमेल की नई सुविधा:
 
जीमेल की थ्रेडेड बातचीत सेवा काफी उपयोगी होती है, क्योंकि इससे आपको एक ही विषय के ईमेल एक के नीचे एक प्राप्त हो जाते हैं और इससे आपको पढने में सुविधा होती है. लेकिन कभी कभी एक दिक्कत आ सकती है. मान लीजिए कई लोग एक साथ जवाब दे रहे हैं और आप के पास सभी संदेश पढने जितना समय नहीं है. तो आप कुछ संदेश पढकर बाकी के संदेशों को “बिना पढे गए” के रूप में चिन्हित कर देते हैं.

लेकिन इससे बाकी के सारे संदेश भी बीना पढे गए चिन्हित हो जाते हैं और आपको अगली बार याद रखना पडता है कि आपने कितने संदेश पढ लिए थे.

जीमेल ने अब इसका हल निकाल लिया है. अब आप जब भी किसी संदेश को “बिना पढा गया” चिन्हित करेंगे तो मात्र वही संदेश चिन्हित होगा ना कि पूरी थ्रेड.

 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें