|
एक भारतीय अमेरिकी ने खोजा – क्यों होती है अचानक मौत! |
|
विज्ञान
|
|
मंगलवार , , 24 मार्च |
कोलकाता में जन्मे भारतीय मूल के वैज्ञानिक अरविंदा चक्रवर्ती और उनके साथियों ने एक ऐसे सवाल का जवाब ढूंढ निकाला है जो काफी समय से अनुत्तरित है. सवाल है कि आखिर कोई स्वस्थ व्यक्ति की अचानक ही मौत क्यों हो जाती है. कई बार देखा गया है कि कोई व्यक्ति बैठा बैठा मृत्यु को प्राप्त हो गया अथवा कोई खिलाडी खेल के मैदान में ही अचानक मर गया.
लेकिन अब इसका कारण खोज लिया गया है. इस टीम का अनुमान है कि अचानक हुई इस तरह की मौत कार्डिआक डेथ होती है और यह हृदय के अचानक बंद हो जाने से होती है. हृदय के धडकने की इलैक्ट्रोनिक पद्धति में आई अनजानी बाधा से हृदय काम करना बंद कर देता है और कार्डियाक अरेस्ट से उस व्यक्ति की मौत हो जाती है.
अरविंदा चक्रवर्ती का कहना है कि यह एक कंजेनिटल समस्या है जिसे लोंग क़्यूटी सिंड्रोम कहा जाता है. इस समस्या से ग्रस्त व्यक्ति में क्यूटी की दर बढने या घटने में समस्या पैदा करती है जिससे हृदय के अगली बार धडकने में अवरोध पैदा होता है. जिन लोगों मे यह समस्या होती है वे व्यक्ति यदि तनाव का सामना करते हैं अथवा खेलते तथा कसरत करते हैं तो उनकी शारीरिक क्रियाशीलता अचानक बढ जाती है और हृदय उतनी तेजी से धडक नहीं पाता है. इससे कार्डियाक अरेस्ट हो जाता है और व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है.
इस खोज को चिकित्सा के क्षैत्र में एक बडी उपलब्धि बताया जा रहा है. अब यह तो पता चल चुका है कि किसी व्यक्ति की अचानक से मौत क्यों हो जाती है लेकिन इसका इलाज नहीं ढूंढा गया है. जैसा कि अरविंदा चक्रवर्ती कहते हैं – अभी तक इस क्षैत्र में शोध नहीं की गई है. यह ठीक वैसा ही है कि एक ढलान पर ट्रक लुढक रहा है लेकिन यह पता नहीं कि उसे रोका कैसे जाए!
|
|