क्या आप जानते हैं दुनिया भर में जितने भी मीडिया व्यवसायिक सलाखों के पीछे हैं उनमें से आधे यानी कि करीब 45% लोग या तो ब्लॉगर हैं या वेब आधारित रिपोर्टर या सम्पादक हैं!
क्या आप जानते हैं इजिप्त, चीन, सउदी अरब, इरान जैसे देशों में ही नहीं अमेरिका जैसे देश में भी ब्लॉगर सरकार विरोद्ध बोलने की सजा के रूप में जेल जा चुके है!
अमेरिकन नागरिक जोश वुल्फ को 2006 में गिरफ्तार किया गया. उनके खिलाफ आरोप
था कि उन्होने जी-8 के विरोध के रूप में हुए प्रदर्शन का वीडियो अपने
ब्लॉग पर रखा था.
दुनिया भर में ब्लॉगिंग सच को उजागर करने और अपनी आवाज़ को लाखों करोड़ों लोगों तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है. यही वजह है कि कई कट्टरपंथी देश ब्लॉगरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाहियाँ करते रहते हैं.
अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए ब्लॉग एक सशक्त माध्यम है, परंतु इस विधा का भी काफी सोच समझ कर ही इस्तेमाल किया जा सकता है. विशेष रूप से यदि आप किसी कट्टरपंथी देश के नागरिक हों.
इजिप्त में 2003 के बाद से अब तक करीब 14 लोगों को सरकार के विरूद्ध ब्लॉग
लिखने की वजह से गिरफ्तार किया जा चुका है. इरान में पिछले 5 सालों मे 8
ब्लॉगरों को गिरफ्तार किया गया है. चीन में 2003 के बाद से 11 ब्लॉगरों को
गिरफ्तार किया गया है. इनमें से अधिकतर या तो जेल में है या उन्हें देश
निकाला मिला है.
मिस्र के करीम आमेर को अपने ब्लॉग में मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक और एक इस्लाम सम्बन्धी संस्था को अपमानित करने के जुर्म में आरोपित किया गया. इसी देश के मोनेम महमूद को अपने ब्लॉग में सरकार के खिलाफ लिखने के आरोप में बंदी बनाया गया
एलेक्जेंड्रिया में एक संक्षिप्त परीक्षण सत्र के बाद उस ब्लोगर को दोषी पाया गया और इस्लाम के अपमान और राजद्रोह के अभियोगों के तहत उसे तीन वर्षा के कैद की सज़ा दी गई.
कट्टरपंथी ना होने के बावजूद सिंगापुर में दो चीनी मूल के
व्यक्तियों को अपने ब्लोग्स में मुस्लिम विरोधी टिप्पणियां करने के अपराध
में राजद्रोह विरोधी अधिनियम के तहत बंदी बनाया गया था.
लेकिन इसके बावजूद ब्लॉगिंग की दुनिया बढती जा रही है और अधिक विकसित भी होती जा रही है.
प्रस्तुत सूची उन ब्लॉगों की है जो सरकारी और स्थानीय दबावों के बावजूद चल रहे हैं:
Iranian-girl.blogspot.com
सरकारी सेंसरशिप के बावजूद इरान की लडकी द्वारा चलाया जा रहा अति लोकप्रिय अंग्रेजी ब्लॉग.
Astarfrommosul.blogspot.com
उत्तरी इराक के मोसुल में रहने वाली नज़्मा नामक लडकी का ब्लॉग. वे अपनी नीजि जिंदगी और युद्धग्रस्त क्षेत्र के बारे में लिखती हैं.
Daliaziada.blogspot.com
एक नागरिक अधिकारवादी महिला का ब्लॉग. यह ब्लॉग लिखने के लिए उन्हें ना केवल अपने देश [इजिप्त] की सरकार बल्कि खूद अपने रिश्तेदारों से लडना पड रहा है.
Eveksa.blogspot.com
एक अनजान सउदी महिला का ब्लॉग, जो सउदी अरब के दम घोटू वातावरण के खिलाफ लिखती है. उनके ब्लॉग मे सरकारी नीतियों की भ्रत्सना की जाती है.
Hujiajinyan.wordpress.com
लेखक लोकतंत्र, पर्यावरण और एड्स के विषय में लिखते हैं. उन्हें 2008 में स्वतंत्र लेखन का पुरस्कार मिला था.
Afghanlord.org
इस ब्लॉग के लेखक को कई बार मौत की धमकी मिल चुकी है. लेकिन इसके बावजूद उनकी लेखनी जारी है.
[कार्टून speedbump.com से साभार]