|
37 साल का मेढक जो किसी अजूबे से कम नहीं |
|
पर्यावरण
|
|
मंगलवार , , 31 मार्च |
न्यूज़ीलैंड के निवासी इस मेढक की उम्र है 37 साल, जो कि इसको चीरंजीवी का खिताब दिलाता है, क्योंकि सामान्यत: मेढक की उम्र 15 साल से अधिक नहीं होती.
संशोधकों ने न्यूज़ीलैंड के मौड टापू पर यह मेढक पाया है. इस मेढक को मौड आइलैंड फ्रोग कहा जाता है. इसके साथ ही इसके दो साथी और पाए गए जिनकी उम्र 35 वर्ष और 34 वर्ष आंकी गई है.
इन मेढको का पता बेन बेल नामक संशोधक ने लगाया जो कि विक्टोरिया विश्वविद्यालय, वेलिंग्टन में सहायक प्रोफेसर हैं. बेल के अनुसार ये मेढक दुनिया के सबसे प्राचीन मेढको की नस्ल के हैं.
कभी ये मेढक लुप्तप्राय होने की कगार पर आ गए थे.
|
|