|
वरूण गांधी को एटा जेल भेजा गया |
|
देश दर्पण
|
|
बुधवार , , 01 अप्रेल |
राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून (रासुका) के तहत पीलीभीत जेल में बंद वरुण गांधी को वहाँ से हटाकर अब एटा जेल स्थानांतरित कर दिया गया है.
पुलिस ने मंगलवार आधी रात उन्हें एटा जेल भेजा. यह कदम इसलिए उठाया गया ताकी कोई पत्रकार उनसे बात ना कर सके या तस्वीरें ना खींच सके.
दूसरी तरफ वरुण गांधी को लेकर राजनीति तेज हो गई है. विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को पीलीभीत बंद का आह्वान किया है.सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने रासुका लगाने को गलत माना है और इसे बसपा और भाजपा की मिलीभगत कहा है.
भड़काऊ भाषण के मामले में पीलीभीत की स्थानीय अदालत से भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी को ज़मानत मिल गई थी लेकिन रासुका लगने के कारण वो जेल से बाहर नहीं आ पाए थे.
|
|