newsite.jpg
फेसबुक और युट्यूब कर्मचारियों की क्षमता बढाती है
रोचक तथ्य और जानकारी
शुक्रवार , , 03 अप्रेल
तरकश ब्यूरो



Image

बडे कोर्पोरेट घराने और ऑफिसें लाखों रूपए खर्च कर इंटरनेट ब्लाकिंग सोफ्टवेर लगवाती हैं. ताकि उनके कर्मचारी ऑफिस घंटों के दौरान मनबहलाव की साइटें जैसे कि युट्यूब, ऑर्कुट अथवा फेसबुक ना खोल सकें. लेकिन क्या इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढती है?

मेलबोर्न विश्वविद्यालय के ब्रेंट कॉकर की मानें तो इसका उल्टा होता है. इस तरह की साइटों को ब्लॉक कर देने से कर्मचारी की क्षमता बढती नहीं बल्कि घटती है.

विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.unimelb.edu.au पर ब्रेंट ने इस बाबत एक रपट प्रकाशित की. ब्रेंट का कहना है कि काम के दौरान कुछ देर के लिए युट्यूब वीडियो देख लेने अथवा फेसबुक का चक्कर काट आने से कार्यक्षमता बढ जाती है. इसकी वजह यह है कि काम के तनाव के बीच इस तरह की साइटें मनबहलाव का कार्य करती है और इससे दिमाग को शांति मिलती है, एकाग्रता बढती है और साथ ही साथ कार्यक्षमता भी निखरती है.

लेकिन यह सब एक हद तक ही ठीक है. उदाहरण के लिए यदि कर्मचारी अपने ऑफिस घंटों का 20% इंटरनेट पर सर्फिंग करने में बिताएँ तो उनकी कार्यक्षमता 9% तक बढ जाती है.



टिप्पणियाँ (1)add
कार्यक्षमता..
द्वारा प्रेषित रवि , अप्रेल 03, 2009
चाहे जो हो, जब बोरियत भरे अनुवादों का काम करते करते दिमाग सड़ जाता है, नींद आने लगती है तो यू-ट्यूब की कोई छोटी सी फ़िल्म नींद भगा देती है. धीनगाना का कोई बढ़िया गाना नींद उड़ा देता है.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें