|
आतंकियों के निशाने पर भारतीय वैज्ञानिक |
|
देश दर्पण
|
|
शनिवार , , 04 अप्रेल |
खबर है कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भारतीय वैज्ञानिकों पर हमले की साजिश रच रहा है. राजनेताओं के अलावा अग्रणी वैज्ञानिक भी लश्कर की हीट लिस्ट पर हैं.
वर्ष 2008 में हुए बेंगलुरु ब्लास्ट के मामले में गिरफ्तार किए गए लश्कर आतंकी सरफराज़ नवाज़ ने कर्णाटक पुलिस के समक्ष यह बात कही.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार लश्कर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को निशाना बना सकता है.लश्कर इसरो के मुखिया जी. माधवन नायर समेत कुछ वैज्ञानिकों पर हमले की साजिश रच रहा है.
|
|