newsite.jpg
देर रात तक काम करने से कैंसर का खतरा बढता है!
स्वास्थ्य
मंगलवार , , 07 अप्रेल
तरकश ब्यूरो



Image

अमेरिका के एक चिकित्सक डॉ. डेविड ब्लास्क ने अपनी शोध में इस बात की पुष्टि की है. यदि आप देर रात के काम करने के आदि हैं और अपनी ऑफिस में रात गहराने तक कार्य करते रहते हैं तो इससे आपके कैंसर से ग्रस्त होने की सम्भावना बढ जाती है.

डॉ. ब्लास्क 1980 से ही स्तन कैंसर के विकास और मेलाटोनिन नामक एक हार्मोन पर शोध करते आ रहे हैं. डॉ. ब्लास्क के अनुसार मेलाटोनिन – जो कि नींद के क्रम को समायोजित रखता है – स्तन कैंसर को रोकने में अहम भूमिका निभाता है.

देर रात तक रोशनी में काम करने से मेलाटोनिन का स्तर कम होता है और इससे स्तन कैंसर होने की सम्भावना कई गुना बढ जाती है. डॉ. ब्लास्क ने अपनी शोध के लिए चुहों पर प्रयोग किया. एक विशेष कक्ष में चुहों को रखकर रोशनी को कम / अधिक किया गया. इस परीक्षण से पता चला कि इंसान में होने वाले स्तन कैंसर पर रोशनी का काफी प्रभाव पडता है.

डॉ. ब्लास्क की सलाह है कि देर रात तक काम करने से बचना चाहिए, विशेष रूप से महिलाओं को.

 
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें