गर्मियाँ शुरू हो गई हैं और पारा आसमान छू रहा है. ऐसे में गला तर करने के लिए छाछ से अच्छा पेय और कौन सा हो सकता है!
छाछ पाचन तंत्र केरोगों में लाभदायक है. छाछ में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन व आयरन पाया जाता है. इससे एनीमीया और कुपोषण के रोग दूर होते हैं. इसके अलावा बदहजमी, भूख न लगना, गैस बनना आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है. इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है।
छाछ में जिवित कल्चर्स होते हैं. ये बैक्टिरीया शरीर में जाकर विटामिन बनाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढाते हैं.
जिन लोगों को हाई लेक्टोज़ की शिकायत होती है वे दूध की जगह छाछ भी पी सकते हैं.
छाछ पीने से पसीना कम आता है, स्नायू मजबूत बनते हैं और सिरदर्द भी दूर होता है.
यूँ देखा जाए तो छाछ एक स्वास्थ्यवर्धक पेय है.