|
अदालत ने कसाब की वकील अंजलि वाघमारे को हटाया |
|
देश दर्पण
|
|
बुधवार , , 15 अप्रेल |
कसाब की सुनवाई के दौरान एक दिलचस्प मोड आया है. मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने कसाब की वकील अंजलि वाघमारे की नियुक्ति को रद्द कर दिया है.
ऐसा इसलिए क्योंकि अंजली वाघमारे कामा अस्पताल के बाहर हुई फायरिंग में घायल हुए एक व्यक्ति की भी वकील थीं. इस फायरिंग के पीछे कसाब का ही हाथ था. इस प्रकार अंजलि एक ही मामले के दो अलग पक्षों की पैरवी कर रही थी.
अंजली को सरकार की तरफ से कसाब का केस लड़ने के लिए नियुक्त किया गया था, पर अब सरकार को उसके लिए किसी दूसरे वकील को नियुक्त करना होगा.
|
|