|
वर्तमान से भूतकाल तक, हर समय की खबरें दिखाता है गूगल न्यूज़ टाइमलाइन |
|
इंटरनेट
|
|
बुधवार , , 22 अप्रेल |
गूगल ने अपनी समाचार सेवा गूगल न्यूज़ में एक नई सुविधा जोड़ी है. इस सुविधा की मदद से हम किसी भी विषय की खबर को ना केवल आज के परिपेक्ष्य में बल्कि भूतकाल के समय के अनुसार भी पढ सकते हैं.
गूगल न्यूज़ टाइमलाइन किसी भी विषय के समाचार को एक ग्राफिक टाइमलाइन के अनुसार प्रस्तुत करता है. प्रयोक्ता उस टाइमलाइन को आगे पीछे कर सकता है और दिन, हफ्ते, महीने यहाँ तक कि दशक भर पहले के समाचार पढ सकता है.
गूगल भूतकाल के समाचार अपने स्रोतों से, पुराने अखबारों के स्केन किए गए पन्नों से अथवा ब्लाग पोस्टों से प्रदर्शित करता है.
उदाहरण के लिए बराक ओबामा सर्च करिए और टाइमलाइन को पीछे ले जाइए और जानिए कि कुछ वर्ष पहले ओबामा के बारे में किस प्रकार की खबरें छपती थी.
यह सेवा अभी गूगल न्यूज़ के अंग्रेजी संस्करण में ही उपलब्ध है.
|
|