|
ढेर सारी तस्वीरों का एक साथ प्रबंधन कैसे करें |
|
उपयोगी जालस्थल
|
|
गुरुवार , , 23 अप्रेल |
आज कई सारे फोटो मैनेजमेंट वेबसाइटें उपलब्ध है जहाँ आप अपने एल्बम बनाकर रख सकते हैं. पिकासा और फ्लिकर इनमें से सबसे अधिक प्रचलित और लोकप्रिय वेबसाइटें है.
लेकिन हममें से अधिकतर लोग अपनी तस्वीरों को लोकल पीसी पर ही रखना पसंद करते हैं क्योंकि वहाँ से इनका प्रबंधन आसान हो जाता है.
लेकिन अपने डिजिकैम से खींची गई हाई रिजोल्यूशन की तस्वीरों को छोटी करना तथा फोर्मेट बदलना आसान नहीं होता, विशेषकर यदि आपने सैंकडों तस्वीरों खिंची हो तो.
ऐसे में यह अप्लिकेशन आपके काम आ सकती है. यह काफी छोटी है आसान भी.
इस अप्लिकेशन को इंस्टाल करने के बाद इसे चलाने पर यह आपसे तस्वीरों का पता पूछेगी. आप एक तस्वीर भी चुन सकते हैं अथवा बैच प्रोसेस के लिए ढेर सारी तस्वीरें भी चुन सकते हैं. बस उसके बाद अपना मनपसंद रिजोल्यूशन, साइज और फोर्मेट चुनिए और हो गया.
|
|