|
अगले सप्ताह रिलीज होगा माइक्रोसोफ़्ट विंडोज़ 7 “आर सी” |
|
पर्सनल कम्प्यूटिंग
|
|
सोमवार , , 27 अप्रेल |
माइक्रोसोफ्ट के बहुचर्चित नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 7 को अगले सप्ताह डाउनलोड के उपलब्ध करवाया जाएगा.
यह विंडोज सेवन का आरसी यानी कि रिलीज केंडिडेट संस्करण होगा. रिलीज केंडिडेट संस्करण मूल संस्करण से ठीक पहले का संस्करण होता है. इससे ये उम्मीदें बढ गई हैं कि माइक्रोसोफ्ट का यह नया ओपरेटिंग सिस्टम अब तैयार हो चुका है.
अपुष्ट खबरों के अनुसार विंडोज 7 के मूल संस्करण को इसी वर्ष जुलाई में बिक्री के लिए रखा जाएगा. माइक्रोसोफ्ट का इरादा स्कूल और कॉलेज शुरू होने से तथा छुट्टियाँ खत्म होने के ठीक पहले इसे रिलीज करने की है, ताकी अधिक से अधिक बिक्री अर्जित की जा सके. माइक्रोसोफ्ट के लिए विंडोज 7 की अच्छी बिक्री काफी मायने भी रखती है. आज भी विंडोज़ माइक्रोसोफ्ट के लिए आय का प्रमुख स्रोत है और इस कम्पनी की आधी से अधिक कमाई विंडोज की बिक्री से ही होती है.
विंडोज का पिछला संस्करण विस्टा 2007 में रिलीज हुआ था. लेकिन यह संस्करण लोगों को रास नहीं आया और लगभग फ्लोप ही रहा. कम क्षमता वाली मशीनों में विस्टा चलता नहीं था और लोगों को यह सिस्टम थोडा जटील भी लगा था. लेकिन माइक्रोसोफ्ट ने अपने नए ओपरेटिंग सिस्टम में से ये सारी कमियाँ दूर कर ली हैं.
कई लोगों ने विंडोज 7 के बीटा संस्करण को डाउनलोड कर इस्तेमाल भी किया है और अब तक इस नए सिस्टम को अच्छी रेटिंग मिली है.
विंडोज 7 माइक्रोसोफ्ट के लिए “करो या मरो” उत्पाद है. जल्द ही यह उत्पाद बाजार में उपलब्ध होगा.
|
|