|
धुम्रपान करना छुड़ाएगा आईफोन |
|
तकनीक
|
|
शुक्रवार , , 01 मई |
एपल का आईफोन धुम्रपान की लत से ग्रस्त लोगों को धुम्रपान छोडने में मदद करेगा.
एक नई आईफोन अप्लिकेशन विकसित की गई है जो प्रयोक्ता को त्वरित सलाह देती है और “क्विटलाइन” नामक अतिलोकप्रिय मुफ्त सेवा से सीधा सम्पर्क बनाकर देती है.
यह अप्लिकेशन ज्योर्ज वाशिंग्टन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ एंड हैल्थ सर्विसेज ने बनाई है.
यह अप्लिकेशन प्रयोक्ता को नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट की क्विटलाइन सेवा से जोड देती है. उसके बाद कोई स्वयंसेवक प्रयोक्ता की मदद करता है. प्रयोक्ता उससे बात भी कर सकता है तथा टेक्स्ट संदेश भी भेज सकता है.
इस अप्लिकेशन की सबसे अच्छी बात यह है कि यह मुफ्त उपलब्ध है, तथा प्रयोक्ताओं को सीधे उन लोगों से जोडती है जो इस धुम्रपान छुडवाने के क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं.
अमेरिका में यह अप्लिकेशन काफी लोकप्रिय हो रही है.
|
|