|
ट्विटर अभेद नहीं, वाइरसों का स्वर्ग |
|
इंटरनेट
|
|
मंगलवार , , 05 मई |
तेजी से लोकप्रिय हो रही सोश्यल नेटवर्किंग साइट ट्विटर प्रयोक्ताओं के लिए खतरा हो सकती है, यदि प्रयोक्ता ध्यान ना रखें तो. एक कम्प्यूटर सुरक्षा अधिकारी के अनुसार ट्विटर अभेद नहीं है और ट्विटर पर कई प्रकार के वाइरस पाए गए हैं.
सोफोस नामक एंटीवाइरस कम्पनी के ग्रेहम क्लूली के अनुसार जावास्क्रिप्ट में बने वाइरस ट्विटर को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं.
ये वाइरस स्वयं की प्रोफाइल बना लेते हैं अथवा किसी अन्य प्रयोक्ता की प्रोफाइल पर कब्जा कर सकते हैं. इसके बाद ये वाइरस नियमित रूप से ट्विट करने लगते हैं [ट्विट यानी छोटा संदेश]. इस तरह के ट्विट में अन्य प्रयोक्ताओं को “मेलेशियस” साइटों की लिंक प्रदान की जाती है.
क्लूली के अनुसार, हाल ही में ट्विटर ने कहा कि उसने ऐसे ही एक वाइरस की रोकथाम कर ली है, लेकिन उसी दिन एक और उसी तरह का वाइरस हमला देखा गया.
इसके अलावा मिटाए गए ट्विट भी कई बार वास्तव मे मिटते नहीं है. भूल से भेजे गए ट्विट यदि प्रयोक्ता द्वारा मिटा भी दिए जाएँ तो भी खोज करने पर वे मिल जाते हैं. यह भी ट्विटर की एक बड़ी खामी मानी गई है.
|
|