विंडोज़ 7 का आरसी संस्करण जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने वाला है. यह संस्करण विंडोज 7 के मूल संस्करण के एकदम पहले का संस्करण होगा, यानी कि इसके बाद विंडोज 7 में मामुली फेरबदल ही होंगे.
इसका अर्थ यह हुआ कि विंडोज 7 को प्रयोक्ता मुफ्त भी इस्तेमाल कर पाएंगे. माइक्रोसोफ्ट विंडोज 7 के आरसी संस्करण को ओनलाइन डाउनलोड के लिए रखने वाला है. इसके पीछे का हेतु इस संस्करण की समीक्षा करना है. जो लोग इसे डाउनलोड करेंगे वे अपनी समीक्षा भी देंगे, इससे माइक्रोसोफ्ट को इसे और अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
विंडोज 7 एक तरह से विस्टा की नाकामी को दूर करने का प्रयास है. विस्टा माइक्रोसोफ्ट का अब तक का एक सबसे फ्लोप उत्पाद रहा है. विस्टा की सबसे बड़ी कमी यह है कि यह कई सोफ्टवेरों को चलाता नहीं है तथा मैमरी भी काफी खाता है.
लेकिन विंडोज 7 में इन समस्याओं को दूर किया गया है. विंडोज 7 को चलाने के लिए प्रयोक्ता को 1 GHz प्रोसेसर और 1 GB of मेमरी की जरूरत पडेगी, 64 बीट संस्करण के लिए 2 जीबी रेम की जरूरत पड़ेगी.
खबर के अनुसार माइक्रोसोफ्ट विंडोज 7 के व्यापारिक संस्करण को क्रिसमस तक जारी करेगा.