|
सेक्स हार्मोन की कमी बहरेपन की शुरूआत भी है! |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
गुरुवार , , 07 मई |
एक सेक्स हार्मोन ऐसा भी है जो इंसान की सुनने की क्षमता को सीधे तौर पर प्रभावित करता है. यह हार्मोन दिमाग के द्वारा ध्वनि की प्रोसेसिंग को नियंत्रित करने में मदद करता है.
एक नई शोध के अनुसार पहली बार यह पता चला है कि ओस्ट्रोजिन नामक सेक्स हार्मोन की वजह से इंसान की सुनने की क्षमता प्रभावित होती है. इस शोध की वजह से कम सुनने की तकलीफ को दूर किए जाने में मदद मिलेगी.
रोसेस्टर विश्वविद्यालय के राफेल पीनाउड - जिन्होनें यह शोध की है – के अनुसार ‘हमने यह साबित किया है कि ओस्ट्रोजिन कुछ एक दम अज्ञात कार्य भी करता है. हमने खोजा है कि कैसे ओस्ट्रोजिन दिमाग के न्यूरल सिस्टम को प्रभावित कर सुनने की क्षमता को नियंत्रित करता है.”
इससे पहले भी वैज्ञानिकों को अनुमान था कि महिलाओं में अमुक उम्र के बाद सुनने की क्षमता कम होने के पीछे की वजह उनके शरीर में सेक्स हार्मोन की कमी होना होती होगी, लेकिन अब तक यह पता नहीं था कि ओस्ट्रोजीन सुनने की क्षमता को नियंत्रित करने में इतना महत्वपूर्ण पात्र निभाता है.
अब यह ज्ञात है कि ओस्ट्रोजिन शरीर में दोहरी भूमिका निभाता है और इससे बहरेपन की समस्या को दूर करने में काफी मदद मिलने की सम्भावना है.
|
|