|
गूगल ने जारी किया पहला टीवी विज्ञापन |
|
इंटरनेट
|
|
मंगलवार , , 12 मई |
गूगल हमेशा से परम्परागत विज्ञापन स्रोतों से दूर रहा है. जहाँ माइक्रोसोफ्ट और एप्पल के विज्ञापन समाचारपत्रों और टीवी पर आते रहे हैं, गूगल ने कभी इन माध्यमों का सहारा अपने उत्पाद के विज्ञापन के लिए नहीं किया. लेकिन गूगल ने अब इस परम्परा को तोड़ते हुए टीवी पर विज्ञापन दिखाना शुरू किया है.
हाल ही में अमेरिका के टीवी स्टेशनों पर गूगल क्रोम का विज्ञापन शुरू हुआ है. क्रोम गूगल का इंटरनेट ब्राउज़र है.
यह विज्ञापन गूगल की जापान शाखा ने बनाया है. गूगल के अनुसार – यह विज्ञापन सिर्फ यूट्यूब के लिए बनवाया गया था, लेकिन वह इतना अच्छा बना और लोगों ने उसे इतना पसंद किया कि हमने उसे टीवी पर भी दिखाने का फैसला किया.
गूगल का क्रोम बाज़ार में उतना सफल नहीं हुआ है. जहाँ इंटरनेट एक्सप्लोरर आज भी ब्राउज़रों का शहँशाह है, क्रोम चौथे नम्बर पर आता है.
इंटरनेट एक्सप्लोरर को 66% लोग इस्तेमाल करते हैं जबकि क्रोम को महज 2%.
बहरहाल गूगल क्रोम का विज्ञापन देखिए:
|
|