|
पहली बार अंतरिक्ष से हुआ ट्विटर का इस्तेमाल |
|
इंटरनेट
|
|
शुक्रवार , , 15 मई |
सोश्यल नेटवर्किंग साइट ट्विटर की लोकप्रियता अब धरती से आकाश तक पहुँच चुकी है! पहली बार अंतरिक्ष से ट्विटर संदेश भेजा गया. ये संदेश जिसने भेजे उनका नाम है माइक मासीमाइनो जो नासा के हब्बल अभियान से जुडे एक अंतरीक्ष यात्री हैं.
माइक अब दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिन्होनें अंतरिक्ष से ट्विट किया है.
द टेलिग्राफ में छपी खबर के अनुसार माइक ने जो पहला संदेश भेजा वह था – क्षितीज से: लॉंच शानदार था!! मैं बेहतर महसूस कर रहा हूँ, मेहनत कर रहा हूँ और आनंद उठा रहा हूँ. जीवन भर की रोमांच शुरू हो रहा है.
अपने कम्प्यूटर के माध्यम से उन्होने दूसरा संदेश भेजा – अंतरिक्ष में जीने के लिए अभ्यस्त हो रहा हूँ, आज हमारी मुलाकात हब्बल से होगी.
नासा ने अब पुष्टि की है कि Astro_Mike नाम से भेजे जा रहे टिवटर संदेश माइक मासीमाइनो के ही हैं. नासा के प्रवक्ता ने कहा – धरती से ट्विट करना तो आम बात है लेकिन अंतरिक्ष से ट्विट होने की यह पहली घटना है!
माइक की ट्विटर प्रोफाइल के करीब 10 लाख फोलोवर हैं.
ट्विटर एक तेजी से लोकप्रिय हो रही सोश्यल नेटवर्किन्ग साइट है जिसके माध्यम से आप एसएमएस की तरह छोटे संदेश अपने मित्रों को भेज सकते हैं.
|
|