|
यूट्यूब पर हुआ पोर्न फिल्मों का हमला |
|
इंटरनेट
|
|
शनिवार , , 23 मई |
गूगल की लोकप्रिय वीडियो शेरिंग साइट यूट्यूब की सुरक्षा प्रणाली तब धरी की धरी रह गई जब कुछ प्रयोक्ताओं ने पोर्न वीडियो का ढेर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया.
यूट्यूब पर पोर्न सामग्री अपलोड करना वर्जित है और इस तरह के वीडियो अमूमन अपलोड नहीं किए जा सकते अथवा मिटा दिए जाते हैं. लेकिन कुछ प्रयोक्ताओं ने यूट्यूब की पोल खोलने के लिए एक साथ सैंकडो वीडियो अपलोड कर दिए.
ये वीडियो प्रसिद्ध सेलेब्रिटियों के नाम से अपलोड किए गए ताकी किसी को शक ना हो.
कुछ वीडियो मे तो शुरू के कुछ दृश्य बच्चों के दिखाए गए हैं और उसके बाद अचानक ही पोर्न वीडियो शुरू हो जाते हैं.
इस घटना से यह सिद्ध हुआ है कि यूट्यूब पर सुरक्षा प्रणाली को और सुदृढ करने की जरूरत है. लेकिन मजे की बात तो यह है कि यूट्यूब के प्रयोक्ताओं ने इनमें से कई वीडियो को पसंदीदा के रूप मे दर्ज भी किया है.
|
|