newsite.jpg
1 अरब साल तक जानकारियाँ संग्रहित रख सकने वाली अनोखी चिप
पर्सनल कम्प्यूटिंग
मंगलवार , , 26 मई
तरकश ब्यूरो



Image

आज लोगों को ऐसे डिवाइज चाहिए जो अधिक से अधिक डाटा संग्रहित कर सकें. आज 32 जीबी तक डाटा स्टोर करने वाले फ्लेश ड्राइव भी उपलब्ध हैं. लेकिन उनकी कार्यक्षमता पर सवाल खडे होते रहे हैं. जैसे कि वे डाटा कितने समय तक सुरक्षित रहेन्गे. यह कुछ कुछ वैसा ही है कि एक निश्चित माप के डिब्बे में हम कितनी मात्रा में कोई फल डाल सकते हैं. हम जितना ठुंसेंगे फल उतने ही खराब होंगे.

आज उपलब्ध मैमरी डिवाइज एक वर्ग इंच की जगह में 10 से 100 जीबी डाटा संग्रहित करते हैं, लेकिन उम्र 10 से 30 वर्ष की ही होती है. लेकिन अब इस क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं और संशोधक इससे कहीं अधिक समय तक डाटा सुरक्षित रखने के उपाय ढूंढ रहे हैं.

ऐसे ही एक व्यक्ति हैं एलेक्स ज़ेटल. उन्होने अपने साथियों के साथ एक अनोखी मैमरी चिप बनाई है जो लौह नेनोपार्टिकल्स से बनी है और कार्बर नेनोट्यूब के अन्दर लगाई जाती है. यह चिप आँकड़ों के संग्रह के हिसाब से बेमिसाल है.

इस चिप पर प्रति वर्ग इंच 1 टेराबाइट के आसपास के डाटा संग्रहित किए जा सकते हैं और सबसे खास बात ये डाटा 1 अरब वर्ष तक खराब नहीं होंगे.

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें