|
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमला, नस्लवाद का जहर |
|
देश दर्पण
|
|
गुरुवार , , 28 मई |
मेलबोर्न:
ऑस्ट्रेलिया में 3 भारतीय छात्रों पर हुए जानलेवा हमले में घायल आंध्र प्रदेश के एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है.
यह हमला कथित रूप से नस्लवाद से प्रेरित था. भारत ने इस हमले के ख़िलाफ़ कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने ऑस्ट्रेलिया से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जानी चाहिए. उन्होने कहा कि भारतीय नागरिक जो ऑस्ट्रेलिया मे रहते हैं कि सुरक्षा करना ऑस्ट्रेलिया का दायित्व है.
उधर ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त जॉन मैक्कार्थी ने भरोसा दिलाया है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सरकार ज़रूरी उपायों पर विचार कर रही है.
|
|