|
अवाक्स वायुसेना में शामिल, आकाश पर लगी आँख |
|
देश दर्पण
|
|
शुक्रवार , , 29 मई |
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने एक समारोह में अवॉक्स को वायुसेना में औपचारिक रूप से सम्मिलित किया. अवाक्स यानी एयरबोर्न वार्निग एंड कंट्रोल सिस्टम इज़रायल में निर्मित है और 300 किलोमीटर तक निगाह रखने में सक्षम है.
अवाक्स के शामिल होते ही भारतीय वायुसेना अमेरिका, रूस, फ्रांस, इस्त्रराइल, आस्ट्रेलिया और चीन की बराबरी पर आ गया है. इन सभी देशों की वायुसेना के पास ऐसा सिस्टम पहले से ही मौजूद है.
आकाश में आंख कहे जानेवाले इस विमान को 25 मई को इस्त्राइल के ओवडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यहां लाया गया था.
|
|