newsite.jpg
अब किसी भी वेबपन्ने पर हिन्दी में लिखिए, आसानी से
इंटरनेट
शुक्रवार , , 29 मई
तरकश ब्यूरो



Image

भाषाई क्षेत्र में गूगल ने जो काम किया है वह सराहनीय है. दूसरी आईटी कम्पनियों ने भारतीय भाषाई सेवा को बढावा देने के क्षेत्र में काफी कम योगदान दिया है, लेकिन गूगल इस क्षेत्र में कोसों आगे है.

गूगल का ट्रांसलिटरेटर टूल हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं में आलेख लिखने के लिए बनाया गया था. धीरे धीरे इस टूल को गूगल की कई सेवाओं जैसे कि जीमेल, ब्लागर, नोल, ओर्कुट आदि के साथ जोड दिया गया था. और अब गूगल ने एक और कदम आगे बढाते हुए इस टूल को आपके ब्राउज़र के साथ ही जोड दिया है.

अब आप ट्रांसलिटरेटर टूल को अपने ब्राउज़र [चाहे वह एक्सप्लोरर हो या फायरफोक्स या क्रोम] के बुकमार्क टेब में जोड सकते हैं और उसे दबाते ही आप मनचाही जगह पर हिन्दी तथा बंगाली, गुजराती, कन्नड, मलयालम, मराठी, नेपाली, तमिल या तेलुगु किसी भी भाषा में आसानी से लिख सकते हैं.


इससे क्या फायदा होगा:
इंटरनेट पर भारतीय भाषाओं में कार्य करने वाले लोगों के लिए इससे बहुत फायदे होंगे. उदाहरण के तौर पर –

  • आप जीमेल चैट के माध्यम से अपने मित्रों के साथ अपनी भाषा में बात कर पाएंगे.
  • गूगल न्यूज़ में खोज कर पाएंगे अपनी पसंदीदा सोश्यल नेटवर्किंग साइटो पर अपनी भाषा में संदेश लिख पाएंगे.
  • विकीपीडिया के पन्नों पर आसानी से भारतीय भाषाओं में लिख पाएंगे
  • किसी भी ब्लाग पर हिन्दी में टिप्पणी कर पाएंगे चाहे उस ब्लाग पर यह सुविधा हो या ना हो किसी भी साइट के ‘फीडबैक” पन्ने पर हिन्दी में टिप्पणी लिख पाएंगे चाहे उस वेबसाइट पर यह सुविधा ना हो
इस सुविधा को चालू करने पर आपके ब्राउज़र के बुकमार्क टैब में एक बटन जुड जाता है. जब आप उस बटन को एक बार क्लिक करते हैं तो फिर आप किसी भी “टेक्सटएरिया” में हिन्दी या अन्य भारतीय भाषाओं [देवनागरी या अन्य लिपियों] में लिख पाते हैं.

इस सुविधा को चालू करने के लिए यहाँ चटका लगाएँ.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें