newsite.jpg
भविष्य की चिंता इंसानों के जिन में
रोचक तथ्य और जानकारी
शुक्रवार , , 29 मई
तरकश ब्यूरो



planting.jpg

दादाजी आम का पेड़ लगाते हैं लेकिन फल तो उनके पौत्र ही खा पाते हैं. तो दादाजी आम का पेड़ क्यों लगाते हैं?

यह एक पुरानी गुजराती कहावत का एक भाग और इसका जवाब हमारे जिनेटिक कोड में छिपा हुआ है. हम इंसानों के अंदर भविष्य की चिंता करने की सहज प्रवृति होती है. हम लम्बे काल के लिए सोचते हैं चाहे उसके फल हम अपनी जिंदगी पर प्राप्त ना भी कर पाएँ.

क्या कभी आपने सोचा है हम आगामी 50-60 वर्षों के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान की बातें क्यों सोचते हैं? क्यों हमारे वैज्ञानिक आगामी सदी में विज्ञान की सम्भावनाओं पर विचार करते हैं, जबकि उनमें से कोई भी तब तक जीवित नहीं रहेगा.

वार्विक मेडिकल स्कूल के डॉ. पीटर सोजोउ के अनुसार हम इंसानों के अंदर भविष्य के समाज की चिंता करने की सहज प्रवृति होती है, चाहे उस काल तक हम जीवित रहें या ना रहें.

डॉ. सोजोउ के अनुसार हमारे पूर्वज अपने कबीलों और समुदायों को बचाए रखने की जद्दोजहद में व्यस्त रहते थे. हमारे पूर्वज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड रहे थे. उनके चारों तरह खतरा था और ऐसे समय में उन्हे अपने भविष्य की स्वाभाविक चिंता करनी होती थी.

कालांतर में उनकी यही प्रवृति इंसानों के जिन में शामिल हो गई और आज हम भले ही अधिक सुरक्षित वातावरण में जी रहे हों लेकिन भविष्य की चिंता करना हम आज भी नहीं छोड़ पा रहे हैं.

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें