newsite.jpg
गूगल को टक्कर देने माइक्रोसोफ्ट ला रहा है बिंग
इंटरनेट
शनिवार , , 30 मई
तरकश ब्यूरो



Image

आज सर्च इंजिन की दुनिया में गूगल का मुकाबला कर सके ऐसा कोई प्रतिस्पर्धी नहीं है. और बात यदि माइक्रोसोफ्ट के सर्च इंजिन लाइव की करें तो वह सर्च इंजिन की दुनिया में तीसरे स्थान पर आता है, जो कि माइक्रोसोफ्ट जैसी कम्पनी के लिए खुशी की बात नहीं है.

लेकिन अब माइक्रोसोफ्ट कोर्प. गूगल के अधिकाधिकार को खत्म करने के लिए कमर कस चुका है.

दुनिया की सबसे बडी सोफ्टवेर निर्माता कम्पनी एक नए सोफ्टवेर का परीक्षण कर रही है जिसका कोडनाम है क्यूमो. लेकिन खबर के अनुसार यह एक नया सर्च इंजिन है जिसका नाम होगा बिंग और अगले बुधवार तक यह आम जनता के इस्तेमाल के लिए मुफ्त उपलब्ध होगा.

माइक्रोसोफ्ट इस नए सर्च इंजिन को लेकर कितनी गंभीर है यह इस बात से पता चल जाता है कि कम्पनी ने इसके विज्ञापन के लिए 80 मीलियन से लेकर 100 मीलियन डॉलर का बजट बना रखा है.

लेकिन क्या मात्र विज्ञापन के दम पर किसी सोफ्टवेर या उत्पाद को चलाया जा सकता है? नहीं. विज्ञापन के साथ साथ यह भी मायने रखता है कि उत्पाद की गुणवत्ता कैसी है.

और अगर कुछ खबरों पर नजर डालें तो पता चलता है कि बिंग में कई ऐसी सुविधाएँ होंगी जो फिलहाल गूगल पर उपलब्ध नहीं है.

कुछ सुविधाओं का अवलोकन कीजिए:

  • माइक्रोसोफ्ट ने अपने नए सर्च इंजिन को “डिसिज़न इंजिन” यानी कि निर्णय लेने वाला इंजिन कहा है. इस सर्च इंजिन पर किसी चीज की खरीददारी करना आसान होगा. उदाहरण के लिए यदि आप ‘डिजिटल कैमरा” खरीदना चाहते हैं तो सम्भावित साइटों की सूचि तथा मूल्य तुरंत उपलब्ध होगा.
  • किसी उत्पाद के विषय में खोज करने पर उससे सम्बंधित अन्य कई कडियाँ मिलेगी. उदाहरण के लिए मान लिजिए आपने खोज की – “कार”, तो नतीजों के साथ साथ बायीं तरफ “समस्या”, “समीक्षा”, “डीलर” आदि की जानकारियाँ पाने के लिए कडियाँ आ जाएंगी.
  • यहाँ मौसम की त्वरित जानकारी मिलेगी.
  • इसकी मदद से रास्तों की खोज की जा सकेगी.
  • इसके अलावा किसी कडी पर राइट क्लिक कर काफी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी और कडी को खोलने की जरूरत ही नहीं पडेगी.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें