|
नशे से मुक्ति दिला रही है नई चिकित्सा पद्धति – EFT |
|
स्वास्थ्य
|
|
सोमवार , , 01 जून |
EFT यानी Emotional Freedom Technique [इमोशनल फ्रीडम टेकनीक]. यह एक नई चिकित्सा पद्धति है और खबरों के अनुसार किसी भी प्रकार के नशे से मुक्ति दिलाने में यह पद्धति बेहद कारगर साबित हो रही है.
यह पद्धति कुछ कुछ एक्यूप्रेशर पद्धति जैसी ही है. इस पद्धति में मरीज के सिर, गले और हाथ पर हल्के से थपथपाहट की जाती है.
इस पद्धति के जानकार लोगों का दावा है कि यह पद्धति इतनी कारगर है कि मात्र एक 1 घंटें की चिकित्सा के बाद लोगों को चाकलेट के नशे से मुक्ति मिल जाती है.
द सन में छपी खबर के अनुसार इस पद्धति से कई प्रकार के डर, नशा, मोटापा और घभराहट आदि का इलाज किया जा रहा है. यह पद्धति इतनी सरल है कि कोई भी इसे सीख सकता है और अपने घर पर खुद अपना और अन्य सदस्यों का इलाज कर सकता है.
|
|