|
गाड़ी चलाते समय क्रिकेट कमेंटरी सुनना खतरनाक है |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
सोमवार , , 01 जून |
भारत के परिपेक्ष में इस शोध को क्रिकेट के साथ जोड़कर देखा जा सकता है, वैसे यह शोध लिसेस्टर विश्वविद्यालय के संसोधकों ने की है और उनकी शोध का विषय था गाड़ी चलाते समय फूटबाल की कमेंटरी सुनने से क्या नुकसान हो सकता है.
इस शोध के नतीजों ने साबित किया कि यदि आपको कोई खेल पसंद है तो उस खेल की कमेंटरी सुनते हुए गाड़ी चलाना उतना ही खतरनाक है जितना मोबाइल पर बात करते हुए गाडी चलाना.
इस शोध से पता चला कि करीब 20 लोग दुर्घटनाग्रस्त होते होते बचे, वे सभी गाडी चलाते समय फूटबाल कमेंटरी सुन रहे थे. संशोधकों ने पाया कि फूटबाल के चाहक लोग जब गाडी चलाते समय फूटबाल कमेंटरी सुनते हैं तो उनका ध्यान बार बार भंग होता है.
इसके लिए संशोधकों ने एक प्रयोग किया. उन्होने दो तरह के लोग जमा किए, कुछ लोग फूटबाल के चाहक थे और कुछ को यह खेल पसंद नहीं था. इन सभी को ड्राइविंग सिमुलेटर के आगे बिठाया गया और फूटबाल की लाइव कमेंटरी सुनवाई गई. इसके साथ ही उन्हें सिमुलेटर पर कार भी चलानी थी.
इस प्रयोग से पता चला कि जिन लोगों को फूटबाल पसंद नहीं उन लोगों ने तो ठीक से गाडी चलाई लेकिन जो लोग फूटबाल के चाहक हैं उनसे कई गलतियाँ हुई और कई बार दुर्घटना होते होते बची.
इस शोध का परिणाम कहता है कि – गाडी चलाते समय फूटबाल या क्रिकेट जैसे खेलों की कमेंटरी सुनना ठीक नही है.
|
|