|
ट्विटर की मदद से होगी इंसान की मानसिक क्षमताओं की जाँच |
|
इंटरनेट
|
|
मंगलवार , , 02 जून |
क्या हमारा मन दूर बैठे किसी व्यक्ति तक पहुँच सकता है? क्या हम पता लगा सकते हैं कि फलाँना व्यक्ति इस समय कहाँ होगा? क्या सात समुद्र पार किसी जगह पर खड़े अनजान व्यक्ति की पहचान करना सम्भव है?
यह सब परालौकिक बातें लगती है और एक नई शोध के माध्यम से इंसानों की इसी मानसिक शक्ति की जाँच होनी है.
हार्टफोर्डशायर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रिचर्ड वाइसमैन और उनकी टीम न्यू साइंटिस्ट पत्रिका की मदद से यह प्रयोग कर रही है. उनकी टीम इंग्लैंड में विभिन्न स्थानों पर जाएगी और वहाँ से लोगों को ट्विट करेगी कि वे अपने गंतव्य स्थान पर मौजूद हैं.
ट्विट करने के ठीक 20 मिनट बाद एक वेबसाइट पन्ने का एड्रेस ट्विट किया जाएगा जहाँ प्रयोक्ताओं को इंग्लैंड के अलग अलग जगहों की कुछ तस्वीरें देखने को मिलेगी. इनमें से एक तस्वीर उस स्थान की होगी जहाँ ट्विट करने वाला व्यक्ति मौजूद था. अब प्रयोक्ताओं को पता लगाना होगा कि सही तस्वीर कौन सी है.
वाइसमैन का अनुमान है कि करीब दस हजार लोग इस सर्वे में भाग लेंगे और इस तरह से ट्विटर के माध्यम से किया गया यह पहला और व्यापक सर्वे होगा.
इस सर्वे के नतीजे 5 जून को घोषित होंगे और तभी पता चलेगा कि हम इंसानों की मानसिक शक्ति में कितनी क्षमता है.
|
|