newsite.jpg
“कम्प्यूटर से चोट”; खतरनाक दर से बढ रहे हैं मामलें
पर्सनल कम्प्यूटिंग
गुरुवार , , 11 जून
तरकश ब्यूरो



Image

कम्प्यूटर स्क्रीन के आगे घंटों बैठने से होने वाला पीठ दर्द, आँखो में खुजली और सुखापन, उंगलियों में दर्द – ये सभी वे आम शिकायतें हैं जो कम्प्यूटर के आगे काम करते समय व्यक्त की जाती हैं. लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ये शिकायतें तो कुछ नहीं है. कम्प्यूटर की वजह से घातक चोट लगने के मामलों में खतरनाक दर से बढोत्तरी हो रही है.

सेंटर फॉर इंजुरी रिसर्च एंड पोलिसी और नेशन वाइड चिल्ड्रन होस्पिटल के अध्ययन के अनुसार पिछले कुछ सालों में कम्प्यूटर की वजह से लगने वाली चोटों की संख्या में 7 गुना बढोत्तरी हुई है. पिछले सालों की तुलना में विगत एक या दो साल में कम्प्यूटर उपकरणों से होने वाली चोटों की संख्या में 703% की वृद्धि हुई है.

एक ब्रिटिश अखबार के अनुसार 1994 से लेकर 2006 तक कम्प्यूटर उपकरणों से हुई 78000 गम्भीर चोटें प्रकाश में आई थी. इनमें से 93% चोटें घर में लगी थी.  

जिस उपकरण से सबसे अधिक चोट लगती है वह है कम्प्यूटर मोनिटर. 2006 में 25% चोटें मोनिटर की वजह से लगी थी. इनमें सबसे आम चोट तब लगती है जब कोई व्यक्ति किसी काम के लिए नीचे झुकता है और फिर खड़े होते समय मोनिटर से टकरा जाता है.

इसके अलावा कुछ अन्य चोटॆं जो आम हैं वे हैं –

  • कम्प्यूटर उपकरण में शोर्ट सर्किट से लगने वाला बिजली का झटका मोनिटर के ऊपर गिर जाना अपने ऊपर मोनिटर का गिर जाना
  • काम करते समय अचानक स्नायूओं का खींच जाना ट्रिपिंग करते समय चोट लग जाना
  • इस तरह की चोटों के सबसे अधिक शिकार 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे होते हैं. सावधानी रखें.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें