newsite.jpg
ट्राफिक जाम से बचाएगी नई तकनीक
तकनीक
शुक्रवार , , 12 जून
तरकश ब्यूरो



Image

घंटों ट्राफिक जाम में फँसना, ऑफिस से घर – घर से ऑफिस देरी से पहुँचना और धुँए के गुबार के बीच खांसना.. इन सब चीजों से अब छुटकारा मिल सकता है.

विश्वप्रसिद्ध मेस्सेचुएट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी के गणीतज्ञों ने ट्राफिक जाम से बचने के तरीके खोज निकाले हैं.

एमआईटी के गणीतज्ञों ने “फेंटम जाम” से कैसा बचा जाए इसकी एक तकनीक विकसित की है. फेंटम जाम उसे कहते हैं जब बिना किसी खास वजह के ट्राफिक जाम हुआ हो. उदाहरण के लिए यदि सड़क मरम्मत कार्य, दुर्घटना आदि किसी वजह से ट्राफिक जाम हुआ हो तो वह फेंटम जाम नहीं है. लेकिन यदि किसी एक ड्राइवर गलती से वाहन को अचानक ब्रेक लगा दिया तो उस स्थिति में भी ट्राफिक जाम लग सकता है – इसे फेंटम जाम कहते हैं.

फेंटम जाम किसी बम धमाके के बाद फैलने वाली तरंगों की तरह काम करते हैं. एक छोटी सी जगह पर जाम लगने का असर कई किलोमीटर तक हो सकता है. लोग आगे के जाम की परवाह ना करते हुए अपने वाहन को जाम वाली जगह के समीप ले जाते हैं और इससे जाम बढता ही जाता है.

लेकिन अब एमआईटी के गणीतज्ञों ने एक मॉडल तैयार किया है जिसकी मदद से रोड प्लानर सड़क की एक अलग डिजाइन तैयार कर पाएंगे जिससे कि इस तरह के जाम लगने की सम्भावना कम हो जाए.

भविष्य में नई डिजाइन की सड़कें बनेंगे जहाँ एक जगह पर फेंटम जाम लगने की सूरत में उस स्थान के पास से वैकल्पिक मार्ग दिया जा सकेगा जिससे की पीछे आ रहे वाहन उस मार्ग से निकल जाएँ और जाम फैले नहीं.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें