newsite.jpg
माइक्रोसोफ्ट बिंग अब पोर्न सामग्री को फिल्टर कर देगा
इंटरनेट
बुधवार , , 17 जून
तरकश ब्यूरो



Image

माइक्रोसोफ्ट अपने नए सर्च इंजिन बिंग के प्रति कितना गम्भीर है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला है. बिंग के लॉंच होने के बाद कई साइबर विशेषज्ञों ने दावा किया था कि बिंग पर पोर्न वीडियो आसानी से देखे जा सकते हैं .

लेकिन अब माइक्रोसोफ्ट ने कहा है कि उसने बिंग में एक नया फिल्टर लगा दिया है और अब बिंग पर पोर्न सामग्री सर्च करना सम्भव नही है.

अब पोर्न सामग्री सर्च की जाने पर वह एक नए डुमेन explicit.bing.net पर प्रदर्शित की जाएगी जिससे की उसे ब्लॉक करना आसान हो जाए.

बिंग के जनरल मैनेजर माइक निकोलस के अनुसार – सामान्य प्रयोक्ता को यह पता नहीं चलेगा कि वह नए डुमेन पर गया है लेकिन इस सुविधा की वजह से इस डुमेन को ब्लॉक करना आसान है और इससे इस तरह से पोर्न सामग्री की खोज रोकी जा सकती है.


माइक्रोसोफ्ट ने अपने पुराने सर्च इंजिन लाइव को बंद कर बिंग को लॉंच किया है, जिसे वह “निर्णय लेने वाला सर्च इंजिन कहते हैं”. कम्पनी का दावा है कि इस सर्च इंजिन की मदद से आपको खरीददारी करने, यात्रा करने और स्वास्थ्य संबंधी खोज करने में आसानी होगी.

अब जबकी गूगल और याहू ने भी अपने सर्च इंजिन को फिर से स्क्रिप्ट करने और बेहतर ढंग से रीलॉंच करने की बात कही है तो बिंग की राह आसान नही है. यह अपने पूर्ववर्ती लाइव से काफी बेहतर तो है पर अभी भी गूगल और याहू के बाद तीसरे स्थान पर जमा हुआ है.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें